फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नवादा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Tue, 22 Jul 2025 08:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: मृतक की पहचान हिसुआ प्रखंड के सकरा गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह, पिता आदित्य सिंह के रूप में हुई है। वे अपनी साइकिल से सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 120 पर बजरा मोड़ और डोमन बीघा के बीच हुआ, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान हिसुआ प्रखंड के सकरा गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह, पिता आदित्य सिंह के रूप में हुई है। वे अपनी साइकिल से सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही अरविंद सिंह दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया और सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि जब तक थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक सड़क जाम नहीं हटेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गांव में छाया मातम; ऐसे हुआ हादसा

सूचना मिलने पर हिसुआ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया और बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन की ओर से कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया। प्रशासनिक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें