फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में परीक्षार्थियों का हंगामा, सोशल साइंस की परीक्षा रद्द होने पर चलाए ईंट-पत्थर

Sat, 20 Feb 2021 02:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बिहार बोर्ड की 10वीं के छात्रों का आज अंग्रेजी विषय का पेपर था। इस बीच पटना के एएन कॉलेज के पास छात्रों ने जमकर हंगामा किया। गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। सोशल सांइस की परीक्षा रद किए जाने से नाराज छात्रों ने जमकर ईंट-पत्थर चलाए। 

Bihar: Cars vandalised near Patna's AN College allegedly in connection with cancellation of State Board Class 10 exam y'day. "Won't be right to say if students did this, could be anti-social elements. Seems it was due to exam cancellation," said magistrate deputed at AN college. pic.twitter.com/2DB2mGbpw2

— ANI (@ANI) February 20, 2021
एएन कॉलेज के पास कथित तौर पर 10वीं परीक्षा रद किए जाने से नाराज छात्रों ने कारों में तोड़फोड़ की है। एएन कॉलेज में मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि अगर छात्रों ने ऐसा किया तो असामाजिक तत्व हो सकते हैं। ऐसा लगता है कि यह परीक्षा रद होने का हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पहले सोशल साइंस का पेपर लीक होने पर पहली पाली की परीक्षा रद कर दी गई थी। इसी को लेकर छात्रों में गुस्सा था और उन्होंने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को 10वीं की परीक्षा के तीसरे दिन सोशल साइंस का पेपर जुमई से लीक हुआ था। इस मामले में पुलिस ने जमुई में तीन बैंक कर्मियों को गिरफ्तार भी किया। 

आरोपियों पर होगी कार्रवाई 
शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा से पहले अफवाह उड़ी कि आज हो रही अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल हो गया है। लेकिन बाद में पता चला कि पिछले साल का प्रश्नपत्र वायरल हुआ है। हंगामे की वजह यह भी हो सकती है। एसके पुरी थाना पहुंचे मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस मामले में अब प्राथमिकी दर्ज होगी। वीडियो फुटेज के आधार पर हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले छात्र और उपद्रवियों की पहचान की जाएगी। उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें