फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : फोरलेन पर कोहरे का कहर, खड़े ट्रक से टकराईं गाड़ियां; दो की मौत, कई घायल

Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बाढ़

सार

Bihar : अचानक कई बार लगातार तेज आवाजें हुई। आवाज फोरलेन की तरफ से आई थी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने यह समझ लिया था कि कोई बड़ी घटना जरुर हुई है। दौड़कर जब हाईवे पर पहुंचे तो देखकर हर कोई अवाक रह गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर फुलेलपुर गांव के पास सोमवार देर रात घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बख्तियारपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, फोरलेन पर चल रहे एक कंटेनर ट्रक का पीछे का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी कंटेनर से जा टकराई। इसके बाद पीछे से आ रही ब्लैक क्रेटा कार भी हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो और क्रेटा के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: आज बिहार के कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, वाहन चालक परेशान; पारा चार डिग्री तक पहुंचा

पिता और बेटी की मौके पर ही मौत
हादसे में सफेद स्कॉर्पियो की छत पूरी तरह चपटी हो गई। गाड़ी में सवार चार लोगों में से पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग बांका जिले से फरीदाबाद जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों की पहचान करने में भी काफी मुश्किल हुई। वहीं, ब्लैक क्रेटा कार का बायां हिस्सा कंटेनर में जा घुसा। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बख्तियारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चारों का इलाज चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें -Bharat Ratna : नीतीश के बाद अब लालू यादव के लिए उठी भारत रत्न की मांग, तेज प्रताप के साथ खेसारी ने कही यह बात

विज्ञापन


हादसे के बाद फोरलेन पर लगा जाम 
दुर्घटना के बाद फोरलेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क पर लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कराया। मृतक पिता का शव वाहन में फंसा होने के कारण एनएचएआई की मदद से क्रेन मंगवाई गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया और शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान एक बार फिर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें