फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद चुनाव: मतगणना में गलती की गुंजाइश नहीं, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

Sun, 25 Oct 2026 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मतगणना प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, पटना में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतगणना की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों और विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि विधान परिषद निर्वाचन की मतगणना अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए मतगणना के प्रत्येक चरण में विशेष सतर्कता बरतने और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य है। मतगणना में किसी भी प्रकार की त्रुटि की आशंका को समाप्त करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात

मतगणना का कार्य सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें