फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद के सीटों के लिए लॉबिंग शुरू

Sat, 13 Feb 2021 05:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली से लौटते हैं विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए भाजपा और जदयू नेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली से पटना लौटे मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधान परिषद की सीटों के लिए कोई चर्चा नहीं हुई है। उनसे बिहार के विकास पर ही बात हुई है 

विज्ञापन


राज्यपाल कोटे की सीटें पिछले साल मई से ही खाली हैं। 75 सदस्यीय विधान परिषद में पांच श्रेणी के पद हैं। पहला 27 एमएलसी विधानसभा कोटे से चुने जाते हैं। दूसरा 24 एमएलसी स्थानीय प्राधिकार कोटे से चुन कर आते हैं। छह-छह सीटें शिक्षक और स्नातक कोटे की हैं।

वहीं, 12 सीटें राज्यपाल मनोनयन कोटे की है। वर्तमान में 16 सीटें रिक्त है। इसमें 12 सीटें राज्यपाल मनोनयन कोटे की है, जबकि चार सीटें स्थानीय प्राधिकार कोटे की है। 
विज्ञापन


एनडीए सरकार में शामिल दो मंत्रियों जदयू के अशोक चौधरी और भाजपा के जनक राम का उच्च सदन के लिए मनोनयन पहले से ही तय है। बाकि बचे दस सीटों को लेकर दावेदारी का चरम पर है। हम के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और वीआइपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी अपने लोगों को बिहार विधान परिषद में भेजने की जुगाड़ में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें