फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget session Bihar Legislative Assembly: आर्थिक सर्वेक्षण पेश, तेजस्वी की व्हीलचेयर देख नीतीश ने पूछा हालचाल

Mon, 02 Feb 2026 06:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Budget session : वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, जिसमें बिहार की विकास दर और आगामी वित्तीय योजनाओं का खाका खींचा गया है। वहीं आज तेजस्वी व्हीलचेयर पर नजर आए।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को गहमागहमी के बीच शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन जहाँ वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने सदन के पटल पर बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया, वहीं सेंट्रल हॉल में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शिष्टाचार की एक दुर्लभ तस्वीर भी देखने को मिली।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बजट सत्र के आगाज पर ही विपक्ष के तीखे तेवर, भाई वीरेंद्र बोले- नीट मामले में अपनों को बचा रही सरकार

राज्यपाल ने कहा - बिहार में कानून का राज
सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। करीब 22 मिनट के अपने संबोधन में राज्यपाल ने नीतीश सरकार के कामकाज की जमकर सराहना की। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश में न्याय के साथ विकास हो रहा है और आज बिहार के हर कोने में सड़कों का जाल बिछ चुका है। राज्यपाल ने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुई प्रगति का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के योगदान को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। दिलचस्प बात यह रही कि जब राज्यपाल लॉ-एंड-ऑर्डर पर बोल रहे थे, तो वे स्वयं मुस्कुराने लगे। उन्हें देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हंसने लगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़
विज्ञापन


सियासी तल्खी के बीच दिखा शिष्टाचार
सदन की कार्यवाही के दौरान सबकी निगाहें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर टिकी रहीं। तेजस्वी यादव हाल ही में पैर के अंगूठे के ऑपरेशन के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर सदन पहुंचे थे।  जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर तेजस्वी पर पड़ी, वे उनके पास गए और काफी देर तक उनका हालचाल पूछा। करीब 20 सेकंड की इस संक्षिप्त बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी बगल में खड़े होकर मुस्कुराते नजर आए। 

कल पेश होगा बजट
अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, जिसमें बिहार की विकास दर और आगामी वित्तीय योजनाओं का खाका खींचा गया है। इसके तुरंत बाद सदन ने अपने उन दिवंगत सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जो अब हमारे बीच नहीं रहे और फिर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। मंगलवार को सरकार अपना आगामी बजट पेश करेगी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें