फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी के बाद अब वामदल के सांसद की पत्नी के दो मतदाता पहचान पत्र, शोभा देवी बोलीं- यह BJP की साजिश

Mon, 04 Aug 2025 02:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दो मतदाता पहचान पत्र होने की बात सामने आई थी। अब महागठबंधन के सांसद की पत्नी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उनके भी नाम पर दो मतदाता पहचान पत्र होने की बात सामने आई है...
विज्ञापन
सांसद की पत्नी शोभा देवी ने यह साजिश है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मतदाता सूची प्रारूप को लेकर सियासी घमसान जा रही है। एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मतदाता पहचान पत्र घोटाला करने का आरोप लगाया था। अब तेजस्वी यादव के बाद आरा से CPI (ML) सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी शोभा देवी का नाम भी विवादों में आ गया है। आरोप है कि शोभा देवी के नाम पर भी दो-दो EPIC नंबर दर्ज हैं। शोभा देवी का नाम एक तरफ 194 आरा विधानसभा की वोटर लिस्ट में दर्ज है…तो दूसरी तरफ 195 अगिआंव विधानसभा के पवना गांव की सूची में भी दिखाया जा रहा है। यानी एक ही नाम, दो अलग-अलग जगहों पर मतदाता पहचान पत्र!

विज्ञापन


भाजपा विपक्ष ने नेताओं को टारगेट कर रही
इधर, इस मामले में शोभा देवी का कहना है कि उन्होंने 2022 में ही अपना नाम पवना से हटाकर आरा में दर्ज करा लिया था। इसके बावजूद भी मतदाता पुनरीक्षण के बाद उनका नाम दो जगहों पर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर किया गया है। भाजपा विपक्ष ने नेताओं को टारगेट कर रही है। 
तेजस्वी यादव के पास दो EPIC, मतदाता सूची में दो जगह नाम? 'अमर उजाला' की पड़ताल में जानें हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं

सांसद की पत्नी शोभा देवी से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम पर भी दो EPIC नंबर सामने आए थे। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में तेजस्वी को नोटिस भेजकर दोनों कार्ड की मूल प्रतियां मांगी हैं। आयोग के अनुसार पहला EPIC नंबर वैध है,लेकिन दूसरा फर्जी पाया गया। निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह मतदाता सूची अंतिम नहीं है। बल्कि एक सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। लेकिन इन मामलों ने आयोग की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें