फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; आरा-सासाराम पथ पर जाम से लोग परेशान

Mon, 04 Aug 2025 12:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: आरा-सासाराम रोड पर तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरी मठिया के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में गोपाल कुमार (19 वर्ष) बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मतुली गांव निवासी पप्पू कहार का पुत्र बताया जाता है, जबकि दूसरे की पहचान उसी गांव के विमलेश कुमार के पुत्र पवन कुमार (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बाइक और कार की आमने सामने टक्कर
हादसे के संदर्भ में बताया जाता है कि आरा सासाराम पथ पर बैरी मठिया के समीप सासाराम से बिक्रमगंज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत होगी, वहीं बाइक सवार दूसरा युवक दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन सासाराम में इलाज के दौरान घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया।
भीषण हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत, चार घायल; करंट लगते ही पिकअप वैन से कूद गए सभी, इसके बाद ऐसा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न
इधर, सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए आरा-सासाराम पथ जाम हो गया। घटना के तुरंत बाद सूचना पर पहुंची संझौली थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें