फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में किसान उत्सव दिवस, शिवराज सिंह बोले- अन्नदाता की आय बढ़ाने की निरंतर कोशिश कर रही मोदी सरकार

Sat, 02 Aug 2025 11:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में कहा कि एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। बिहार के साथ देश भी काफी आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री आज बिहार दौरे पर हैं। वह पटना के बापू सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री समेत पांच हजार किसान शामिल हो रहे हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इसका लाभ बिहार के भी 74 लाख किसानों को मिलेगा। 

विज्ञापन


1.75 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी
इधर, पटना पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज 'किसान उत्सव दिवस' है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से जमा करेंगे। हमारे अन्नदाता की आय बढ़ाने का निरंतर कोशिश जारी है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए किसान सम्मान निधि के साथ-साथ लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी दी जा रही है। प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना का भी किसानों को बहुत लाभ मिलेगा।
काशी से ही किसान सम्मान निधि की किस्त भेजेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के 74 लाख किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर

इधर, बिहार के डिप्टी सीएम व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण को लेकर पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राज्य के 38 जिलों से 5000 से अधिक किसान, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी और कृषक मित्र भाग लेंगे। इस अवसर पर 74 लाख किसानों के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी। बाकी दो लाख किसानों को भी जल्द ही राशि भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें