फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कैमूर पुलिस का बड़ा एक्शन, टॉप-10 का चौथा कुख्यात अपराधी गिरफ्तार; गला रेतकर हत्या मामले में था फरार

Thu, 25 Dec 2025 05:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar: कैमूर पुलिस ने गला रेतकर हत्या मामले में फरार टॉप–10 अपराधी सेवा राजभर को गिरफ्तार किया है। अब तक चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। शेष छह फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले में पुलिस ने टॉप–10 अपराधियों की सूची में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आपसी विवाद में गला रेतकर हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। इससे पहले पुलिस टॉप–10 सूची में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं फरार छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि 8 अक्तूबर 2024 को चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर गांव निवासी रामबिलास राजभर ने थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया था कि उनका 46 वर्षीय पुत्र समर राजभर भैंस खोजने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

11 अक्टूबर 2024 को समर राजभर का शव अमवावाली ढाबा के पास एक नाली से बरामद किया गया। इसके बाद मृतक के पिता ने गांव के ही सेवा राजभर, जयनाथ राजभर और धर्मू राजभर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेवा राजभर चैनपुर क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई और सेवा राजभर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: अपराध की योजना बनाते इनामी बदमाश के साथ पांच गिरफ्तार, STF के साथ मिलकर नालंदा पुलिस की कार्रवाई

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक की पुत्री को आरोपी धर्मू राजभर से बातचीत करते और मोबाइल फोन लेते हुए पकड़ा गया था, जिसका मृतक विरोध करता था। इसी विवाद को लेकर समर राजभर की गला रेतकर हत्या की गई।

एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में टॉप–10 अपराधियों की सूची तैयार की गई थी, जिसमें सेवा राजभर का नाम शामिल था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इससे पहले आकाश पटेल, शाहनवाज अंसारी और किशन सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि टॉप–10 सूची में शामिल चार अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। सभी फरार आरोपियों को दिसंबर के अंत तक गिरफ्तार किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें