फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : JDU ने कहा- जब तक नीतीश कुमार हैं, बिहार में BJP के लिए सत्ता का दरवाजा बंद रहेगा

Sun, 26 Feb 2023 01:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna:जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने रविवार को भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह महागठबंधन की सरकार को जंगलराज बता रहे हैं। 
विज्ञापन
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने रविवार को भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह महागठबंधन की सरकार को जंगलराज बता रहे हैं। लेकिन इस बार जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से अपराध में कमी आई है। यह आंकड़े बता रहे हैं कि अपराध के दर में काफी कमी आई है। आपके दिमाग में अगर जंगल बैठ गया है अगर आप राजनीतिक जंगल के आप शिकार हो गए हैं। यह बिहार की धरती है। यहां चीता नहीं लाने के लिए आप माफी मांगे। अपने स्वामी सहजानंद सरस्वती के कार्यक्रम में शिरकत की लेकिन उनके लिए देश स्तर पर कोई सम्मान मिले। मुख्य प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बिहार में नीतीश कुमार है तब तक भाजपा का बिहार में सत्ता का दरवाजा बंद रहेगा।

विज्ञापन


81 हजार करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ
मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि देश में 81 हजार करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ है। इसकी जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है। SBI और LIC में आम जनता का पैसा लगा है। अमित शाह जी आप बताइए कि फ्रॉड हुआ है या नहीं। आप आकर प्रवचन दे रहे हैं। देश में आप कितने करोड़ लोगो को रोजगार दिया। हर गरीब के बैंक खाते में कितने लाख जमा करवाए। ये तो बताइए। 

2020 में नीतीश कुमार ने कहा था मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना
मुख्य प्रवक्ता तंज कसते हुए बोले अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने मुख्यमंत्री बनाया। अगर आपको हिम्मत है तो गीता या रामायण पर हाथ रखकर कसम खाइए कि क्या यह सही नहीं है कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। लेकिन, आपने और आपके आका प्रधानमंत्री मोदी ने फोन करके अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी आप यह जिम्मेदारी लीजिए आप ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया है। इस बात के साक्षी तो भाजपा के विधायक भी हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था
नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी से बड़ा किसानों का दुश्मन और कौन हो सकता है? आप लोगों ने हरित क्रांति योजना तक बंद कर दिया। चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से जो वादे किए थे। उसका भी लाभ अब तक किसानों को नहीं मिला। इतना ही नहीं उन्होंने अमित शाह से पूछा कि अमित शाह जी आप यह बताइए कि 2015 में विधानसभा के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था। आप बताइए कि 23 महीना में ही डीएनए कैसे ठीक हो गया? कैसे आप लोग 23 महीना में ही नतमस्तक हो गए नीतीश कुमार के दरबार में। कहने लगे कि हुजूर जान बचाए हम सत्ता में आपके साथ रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें