संजय झा को एक बार फिर परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दुबारा अध्यक्ष बनने की घोषणा होने के बाद संजय झा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है। संजय झा ने कहा कि संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधा कृष्णन तथा अपनी पार्टी जन्ताब दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। संजय झा ने आगे कहा कि पिछले कार्यकाल की भांति इस कार्यकाल में भी अपने इस महत्वपूर्ण दायित्व को राष्ट्र की सेवा एवं विकास हेतु सार्थक, रचनात्मक और अधिक उत्पादक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
राज्य सभा में स्थायी संसदीय समिति में डॉ फैयाज अहमद, गोल्ला बाबूराव, मोहम्मद नदिमुल हक़, जागेश, केशरीदेव सिंह, झाला, एस कल्याण सुन्दरम, एस फंगनोन कोन्याक, सुरेन्द्र सिंह नागर और इमरान प्रताप गढ़ी भी शामिल हैं। वहीं लोक सभा में मियाँ अल्ताफ अहमद, प्रधान बरुआ, आर के चौधरी, अनिल फिरोजिया, तापिर गांव, विश्वेश्वर हेगड़े कजेरी, राहुल कासवान, जूने मालिया, अजय कुमार मंडल, एस ई प्रकाश, राजीव प्रताप रुढी, डॉ एम पी अब्दुसमद समादानी, कुमारी सेल्जा, अभिमन्यु सेट्ठी, अनुराग शर्मा, सुरेश कुमार शेटकर, तेंगेल्ला उदय श्रीनिवास, देवेश चन्द्र ठाकुर, अमरसिंग तिस्सो,मनोज तिवारी और के सी वेणुगोपाल को शामिल किया गया है।