फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने यादव; क्या होती है जिम्मेदारी, कब तक कार्यकाल?

Mon, 24 Nov 2025 07:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025 : जदयू के सीनियर नेता नरेंद्र नारायण यादव को आज प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है।
विज्ञापन
शपथ लेते एन एन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को आज बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। वह  इस बार वो आलमनगर सीट से जीते हैं। बिहार विधान सभा चुनाव में उनको 1 लाख 38 हजार 401 वोट मिले, जबकि वीआईपी उम्मीदवार नवीन कुमार को 82 हजार 936 वोट मिले। इस तरह उन्होंने नवीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया। नरेंद्र नारायण यादव बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना में अपार्टमेंट की छत से गिरी लड़की, हत्या और सुसाइड के एंगल पर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर सदन के अस्थाई अध्यक्ष होते हैं। वह नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाते हैं ताकि सदन की कार्यवाही आगे बढ़ सके। बताया जाता है कि स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक प्रोटेम स्पीकर की भूमिका अहम मानी जाती है। नरेंद्र नारायण यादव का कार्य नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें