फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मुख्य सचिव की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, दिए ये जरूरी निर्देश

Fri, 09 May 2025 08:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

India-Pakistan Tension: 'सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों, प्रॉपगेंडा, आपत्तिजनक विडिओ पर कड़ी नजर रखते हुए त्वरित खंडन किया जाए। जेल में बंद कैदियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए'।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में शुक्रवार को मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में सभी महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पीपीटी के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य सचिव महोदय ने कहा कि बिहार सरकार भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर आंतरिक सुरक्षा की दिशा में विशेष सतर्कता बरत रही है। 

विज्ञापन


सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों यथा महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डा, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल व सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की हर इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा व नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास करें। सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी करते हुए साइबर पेट्रोलिंग की उचित व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला, मनीष कश्यप पर केस दर्ज
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों, प्रॉपगेंडा, आपत्तिजनक विडिओ पर कड़ी नजर रखते हुए त्वरित खंडन किया जाए। जेल में बंद कैदियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य से सिविल डिफेंस द्वारा डिजिटल पोर्टल बनाया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा को इच्छुक युवा पोर्टल के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  एक मां के 14 बच्चे जन्म लेने के बाद ही मर गए, अब 15वें को कैसे बिहार के सरकारी अस्पताल ने बचा लिया

बैठक में विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह) अरविन्द कुमार चौधरी, नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक परेश सक्सेना, अपर निदेशक (आईबी), एडीजी (लॉ एण्ड ऑर्डर) पंकज दाराद, गृह सचिव प्रणव कुमार, विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम समेत विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें