फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मेरी बहन को ससुराल वालों ने पहले जबरन शराब पिलाई, फिर पीट-पीट कर ली जान; मृतका के भाई ने लगाए आरोप

Sat, 23 Mar 2024 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: मृतका के भाई धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की आधी रात को उसके पति राजन ने अपने पिता, भाई और चाचा के साथ मिलकर पहले उसे जबरन शराब पिलाई। उसके बाद उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। फिर उसे चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले के आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पति ने पिता और भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना अध्यक्ष रजनीकांत कुमार फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी राजन डोम की पत्नी सरली देवी (35) के रूप में हुई है। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि सरली देवी कुछ दिन पूर्व अपने मायके आई थी। वह तीन दिन पहले ही वापस होली त्योहार को लेकर ससुराल गई थी। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की आधी रात को उसके पति राजन ने अपने पिता, भाई और चाचा के साथ मिलकर पहले उसे जबरन शराब पिलाई। उसके बाद उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। फिर उसे चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं, मृतका के भाई धर्मेंद्र ने अपनी बहन का उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों से किसी भी बात को लेकर किसी भी तरह का विवाद होने से साफ इनकार किया है। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने अपनी बहन के पति राजन डोम, ससुर रंगीला डोम, देवर साजन डोम और चचेरे ससुर द्वारिका पर उसे जबरन शराब पिलाने, लाठी-डंडों से पीटकर और चाकू मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें