बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
स्मृतियों में जीवित रहे डॉ. रावकार्यक्रम में विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो. रणवीर नंदन ने डॉ. राव से अपनी शैक्षिक समानता साझा करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं भी उसी पटना हाई स्कूल का छात्र रहा, जहां से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की थी। समस्तीपुर के डीआरएम और डॉ. राव के दामाद विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वे निर्भीकता, ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। "अपने विचारों को कहने में वे कभी नहीं हिचकते थे। कर्मठता और सच्चाई उनके जीवन के स्तंभ थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ध्रुव कुमार ने कहा कि डॉ. राव का पटना से गहरा नाता रहा है। उन्होंने 1982 में प्रेस बिल के विरोध में पटना में डेरा डाला था, जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री को बिल वापस लेना पड़ा था।
वरिष्ठ पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वरिष्ठ पत्रकारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी, एनयूजेआई बिहार के महासचिव कृष्ण कांत ओझा, IFWJ बिहार के अध्यक्ष प्रमोद दत्त, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ध्रुव कुमार, उपाध्यक्ष मोहन कुमार, अमिताभ ओझा, सुधीर मधुकर, मुकेश महान, आलोक नंदन, स्वस्तिका सिंह, अभिजीत पांडेय, संजय कुमार सहित अनेक पत्रकारों ने डॉ. विक्रम राव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया। गौरतलब है कि डॉ. के. विक्रम राव का 12 मई को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे न सिर्फ पत्रकारिता के एक सजग प्रहरी थे, बल्कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रखर पैरोकार भी थे।