फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब! दिल्ली में निवेशकों को BIIPP-2025 का रोडमैप बताया गया

Thu, 25 Sep 2025 02:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दिल्ली के ललित होटल में बिहार सरकार ने बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज (बीआईपीपी)-2025 को लेकर निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने पैकेज के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में योगदान को बताया।
विज्ञापन
बिहार सरकार ने दिल्ली में निवेशकों को आकर्षित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ललित होटल में बिहार सरकार के उद्योग विभाग की ओर से नव-स्वीकृत बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज (बीआईपीपी)-2025 को लेकर निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले इस पैकेज को पटना में लॉन्च किया गया था। इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, मंच पर अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, BIADA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार, बिहार चैप्टर के चेयरमैन गौरव शाह, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन प्रभात कुमार सिन्हा, भारत प्लस के एमडी अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बीआईपीपी-2025 की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि इस पैकेज में मुफ्त भूमि आवंटन, वित्तीय प्रोत्साहन और बेहतर कारोबारी माहौल पर जोर दिया गया है। सिंह ने कहा कि यह नीति बिहार को निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने और औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए तैयार की गई है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा, "बीआईपीपी-2025 बिहार के औद्योगिक विकास के लिए ऐतिहासिक कदम है। यह पैकेज न केवल निवेश को आकर्षित करेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा। हमारा लक्ष्य है कि बिहार राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी औद्योगिक शक्ति के रूप में उभरे। इस नीति के तहत निवेशकों को हर संभव सहायता दी जाएगी ताकि उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा मिले।"

ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य

BIADA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि यह पैकेज उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और रोजगार सृजन व आर्थिक विकास को गति देगा। सत्र के समापन पर अधिकारियों ने निवेशकों के सवालों के जवाब दिए और बताया कि मुफ्त जमीन, अद्वितीय वित्तीय प्रोत्साहन और मजबूत कारोबारी माहौल के जरिए बिहार का औद्योगिक परिदृश्य बदलेगा। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने BIADA एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बीआईपीपी-2025 लागू किया है। कार्यक्रम के अंत में उद्योग विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने सभी मेहमानों और निवेशकों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें