सरकारी कर्मचारी हमेशा यह देखते हैं कि उनका अपना अवकाश न बर्बाद हो जाए। बिहार सरकार के कर्मचारी अब अपना अवकाश इस हिसाब से लेंगे तो सबसे पहला बोनान्जा जनवरी में ही मिल जाएगी। आगे के महीनों में कई पर्व-त्योहार की छुट्टियां शनिवार-रविवार को पड़ रही हैं, लेकिन जनवरी में एक साथ चार दिन छुट्टी पर रहने का मौका मिल रहा है। बसंत पंचमी से गणतंत्र दिवस के बीच शनिवार-रविवार होने के कारण चार दिनों की यह छुट्टी मिलेगी। पूरे साल कब-क्या मिल रहा, आगे देखें।
अधिसूचना के मुताबिक 23 जनवरी को बसंत पंचमी, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 1 फरवरी को संत रविदास जयंती, 4 फरवरी को शब-ए-बारात, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 3 और 4 मार्च को होली, 21 मार्च को ईद, 22 मार्च को बिहार दिवस, 26 मार्च को सम्राट अशोक जयंती, 27 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती, 25 अप्रैल को जानकी नवमी, 1 मई को श्रम दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा, 28 मई को बकरीद, 26 जून को मोहर्रम, 29 जून को कबीर जयंती, 4 अगस्त को चेहल्लुम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त को हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 17 अक्टूबर को महानवमी सप्तमी, 18 अक्टूबर को महाष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी, 20 अक्टूबर को दशमी, 8 नवंबर को दीपावली, 10 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज, 15 व 16 नवंबर को छठ पूजा तथा 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर अवकाश रहेगा