फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना सिटी में स्वर्ण व्यापारियों ने चौक थाने का किया घेराव, पुलिस प्रशासन के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

Tue, 03 Sep 2024 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना सिटी में स्वर्ण व्यापारियों ने मंगलवार को चौक थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान स्वर्ण व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ आग उगल रहे थे। 
 
विज्ञापन
थाने का घेराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी में व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन का मनोबल इतना बढ़ता जा रहा है कि अब वह अपराधियों नहीं बल्कि व्यापारियों पर अपना वर्दी का रोग झाड़ रहे हैं। एक उदाहरण देते हुए स्वर्ण व्यापारी ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व पुलिस के दो पदाधिकारी चौक थाना स्थित एक स्वर्ण व्यापारी के दुकान पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान दुकान पर काफी भीड़ रहने के बाद पुलिस पदाधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही। जब दुकानदार ने पुलिस पदाधिकारी को यह बताया कि अभी उनके दुकान में काफी भीड़ है, वह बाद में आए। इतना सुनते ही पुलिस के दो दारोगा दुकानदार पर भड़क उठे और दुकान से उठाकर ले जाकर थाने में बैठा देने की धमकी दे डाली।

दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस के कई अधिकारियों से किया। इसके बावजूद भी दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना से परेशान पटना सिटी के स्वर्ण व्यापारियों ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। पटना सिटी चौक से निकला विरोध मार्च पटना सिटी के चौक थाना पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर पटना सिटी के चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व चौक थाना के दो दारोगा एक फ्रॉड मामले में चौक थाना स्थित एक स्वर्ण व्यापारी के दुकान पर सीसीटीवी फुटेज देखने गए थे। इस दौरान दुकानदार और दारोगा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इस मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। यह पूछे जाने पर की स्वर्ण व्यापारी द्वारा चौक थाने का घेराव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका यह अधिकार क्षेत्र में है इसलिए वे कर रहे हैं, पुलिस अपना काम कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें