फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली; पिस्टल, गोली समेत यह समान मिले

Sat, 16 Aug 2025 04:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दिव्यांशु को लखनऊ से गिरफ्तार कर पटना लाया जा रहा था। पूछताछ के बाद उसने कुछ खुलासा किया, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस उसे निसरपुरा नहर के पास लेकर गई। इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद ऐसा हुआ...
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रानीतालाब थाना क्षेत्र के निसरपुरा लख के पास अपराधी दिव्यांशु उर्फ अंशु और पटना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि वह रामाकांत यादव हत्याकांड में फरार चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक डोंगल बरामद किया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई की शाम रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव निवासी बालू कारोबारी रामाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने पहले ही इस मामले में दो अभियुक्त मंटू कुमार और बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया था, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि इस हत्याकांड में काब गांव निवासी दिव्यांशु उर्फ अंशु भी शामिल था। इसके बाद 15 अगस्त को पटना एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दिव्यांशु को लखनऊ से गिरफ्तार कर पटना लाया गया।
17 अगस्त से राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, 16 दिन घूमेंगे; जानिए किस दिन कहां रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मारी
पूछताछ के दौरान उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को लेकर पुलिस को जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस उसे रानीतालाब थाना क्षेत्र के निसरपुरा नहर के पास ले गई। इसी दौरान वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने लगा। उसे रोकने पर भी नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। घायल होने पर पहले उसे विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना एम्स रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज एम्स में चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें