संजू प्रिया कुशवाहा को राजद की सदस्यता दिलाते मंगनी लाल मंडल।
- फोटो : अमर उजाला
राजद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मनोनयन
पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनाब अब्दुल बारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं सुनील कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जयप्रकाश नारायण यादव एवं भोला यादव सहित 12 राष्ट्रीय महासचिव के साथ हीं 10 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।
मंगनी लाल मंडल बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है। बिहार तथा देश में नफ़रत बढ़ाने वाली शक्तियों को नीतीश कुमार मजबूत बनाने में सहभागी बने हुए हैं। हम सभी को मिलकर ऐसी साजिशों तथा वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा जो शोषितों, वंचितों दलितों, अति पिछड़ों के हक और अधिकार को छीनने के प्रयास में लगी हुई है। लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष संजू प्रिया कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।