पूर्वी चंपारण की धरती से प्रियंका गांधी ने पहली चुनावी सभा की। उन्होंने भोजपुरी में अपना संबोधन शुरू किया। लोगों से पूछा “का हाल बा?” कांग्रेस महासचिव की यह बातें सुनकर पूरे मैदान में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या बातें कहीं...
बिहार में पहली बार अपनी एक चुनावी रैली को संबोधित करने मोतिहारी पहुंचीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से चुनाव जीतना और सत्ता में बने रहना। इसके लिए यह लोग जाति, धर्म और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उछालते हैं। जब यह पुराने हथकंडे नहीं चले तो अब वोट की चोरी पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि आप जानते हैं कि पिछले 20 साल से बिहार में कौन सत्ता में है? इन बीस साल में महिलाओं के लिए इन्होंने क्या किया? पिछले 20 साल तक नीतियां किसने बनाईं? तो फिर पिछले 20 साल में आपको 10,000 रुपये क्यों नहीं दिए? सरकार ने यह भी नहीं बताया कि यह राशि हर महीने मिलेगी या नहीं। यह भी क्यों नहीं बताया कि अब आपकी कीमत सिर्फ 10,000 रुपये रह गई है? इस सरकार ने बिहार की जनता के साथ अन्याय किया है। केवल भ्रम फैलाया है। अब हाल बदलने का समय आ गया है। आप बहुत झेल चुके हैं, अब असली बदलाव लाने का वक्त है।
पटना में प्रियंका गांधी ने 2000 महिलाओं से की बात, कहा- आपको नीतीश सरकार को हराना होगा
राहुल गांधी को असली देशभक्त हैं
शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी को असली देशभक्त हैं। इसलिए वह जनता की पीड़ा को समझने के लिए 4,000 किलोमीटर पैदल चले। मैं यह इसलिए नहीं कह रही हूं कि वो मेरे भाई हैं। राहुल गांधी एक सच्चे देशभक्त हैं। सिर्फ एक असली देशभक्त ही 4,000 किलोमीटर पैदल चल सकता है, सिर्फ इसलिए कि वो लोगों की समस्याएं सुन सके और उनसे कुछ सीख सके।