फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : महागठबंधन में तेजस्वी यादव की बैठक से मुकेश सहनी गायब; बिहार सरकार के मंत्री ने NDA का न्योता

Wed, 30 Jul 2025 02:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : सीटों के बंटवारे को लेकर दावे-प्रतिदावे के बीच बुधवार को महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव के साथ विपक्षी दलों का जुटान हुआ, लेकिन इससे मुकेश सहनी गायब रहे। सहनी इस बार महागठबंधन में हैं, लेकिन इस बैठक में गायब होने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव की अध्यक्ष में इंडिया गठबंधन की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ थी। लोकसभा चुनाव में सहनी ने महागठबंधन की पतवार संभाली और तेजस्वी यादव के साथ साये की तरह नजर आए। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी वह तेजस्वी यादव के साथ नजर आ रहे थे, लेकिन बुधवार को महागठबंधन की बैठक से मुकेश सहनी का गायब रहना चर्चा में है। चर्चा इसलिए भी गरम हो गई है, क्योंकि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने उन्हें एनडीए में आने का न्योता दे दिया है।
विज्ञापन


एनडीए ही मुकेश सहनी के समाज का भला कर सकता है
संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए ही मुकेश सहनी के समाज का भला कर सकता है। उनका निषाद समुदाय अब एनडीए की विकासोन्मुखी विचारधारा के साथ खड़ा है। इसलिए मुके सहनी को भी उसी धारा में बहना चाहिए। संतोष सुमन ने तंज कसते हुए कहा कि मुकेश सहनी का अब महागठबंधन से मन भर गया है। उनका समाज एनडीए की विचारधारा के करीब है, इसलिए उन्हें भी एनडीए में आ जाना चाहिए। अगर वो आना चाहते हैं, तो एनडीए में उनका स्वागत किया जाना चाहिए। इधर, सियासी गलियारे में चर्चा है कि मुकेश सहनी 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। इसलिए उन्होंने गठबंधन से 60 सीटें मांगी हैं।
आशा-ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर सियासत, तेजस्वी बोले- सरकार का डर देख अच्छा लगता है
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट शेयरिंग से लेकर सभी बातों पर चर्चा हुई
इधर, कांग्रेस बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने आज की बैठक में हमलोग सभी कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग से लेकर सभी बातों पर चर्चा हुई। वहीं मुकेश सहनी के 60 सीट वाली बात पर कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि इस बार महागठबंधन के सभी नेता 243 सीट पर चुनाव लड़ेगी। कोई किसी भी सिंबल से चुनाव लड़ेगा तो उसके लिए सभी दल मजबूती से साथ देंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें