लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव
- फोटो : ani
राष्ट्रीय जनता दल ने अब दूसरी सूची जारी की है, जिसमें पार्टी ने अब दस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राजद ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से बाहर निकाले जाने वाले नेताओं में रोहतास जिले के डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, नालंदा जिले के राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, बिहार शरीफ के मो0 सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां, कांटी के पूर्व विधायक मो0 गुलाम जिलानी वारसी, गोपालगंज के पूर्व राजद विधायक मो0 रियाजुल हक राजू, पूर्णियां जिले के राजद प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल, सिंहेश्वर के क्रियाशील राजद सदस्य विरेन्द्र कुमार शर्मा, मधेपुरा जिले के क्रियाशील राजद सदस्य ई0 प्रणव प्रकाश, भोजपुर जिले के राजद प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य जिप्सा आनंद और भोजपुर जिले के क्रियाशील राजद सदस्य राजीव रंजन उर्फ पिंकू शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections 2025 : महागठबंधन पर AIMIM का तीखा हमला; कहा- इनको सेक्युलर वोटरों' से कोई मतलब नहीं
राष्ट्रीय जनता दल ने इससे पहले सोमवार को अपनी पार्टी के 18 नेताओं पार्टी से निष्कासित कर चुका है। यानी राजद ने दो चरणों में अब तक अपने 27 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है, उसमें पटना परसा के विधायक छोटे लाल राय, परिहार की ऋतू जायसवाल, कटिहार के राजद के पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, मुजफ्फरपुर के पूर्व राजद विधायक अनिल सहनी, भोजपुर जिले के बड़हरा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव, मुजफ्फरपुर के पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान, नरपतगंज के पूर्व राजद विधायक अनिल यादव, चिरैया के पूर्व प्रत्याशी अक्षय लाल यादव भी शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- सारी हदें पार की, बिहार की प्रगति बर्दाश्त नहीं
साथ ही बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संभल रहे राम सखा महतो,भागलपुर जिले में राज्य परिषद् सदस्य अवनीश कुमार,गया जी जिले के शेरघाटी के भगत यादव,भोजपुर जिले के संदेश के मुकेश यादव,वैशाली जिले में जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संभल रहे संजय राय, दरभंगा में अति पिछड़ा प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष कुमार गौरव और जिला महासचिव राजिव कुशवाहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही जले में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता और वकील प्रसाद यादव उस सूची में शामिल हैं।