फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‎पीएम मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- यह राजद-कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है

Fri, 29 Aug 2025 06:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हमलोग प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चलाए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते। हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
मंत्री नितिन नवीन और विधायक संजीव चौरसिया के साथ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी की जनसभा में मंच से गाली देने के बाद बिहार में सियासी घमासान जारी है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेसियों के बीच भिड़ंत भी हुई। कांग्रेस ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भाजपा के मंत्री नितिन नवीन, संजय सरावगी और विधायक संजीव चौरसिया समेत कई वरीय नेताओं ने प्रेस वार्ता की। कहा कि ‎पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हमलोगों ने निकाला विरोध मार्च निकाला।‎ मां के अपमान का बिहार का एक-एक बेटा जवाब देगा। किसी भी मां पर अमर्यादित और घृणित टिप्पणी राजद और कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि माता जानकी की जन्मस्थली मिथिलांचल के दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री की माँ को गाली देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में बिहार भाजपा ने आज पटना में विरोध मार्च निकाला।  ‎पटना के कुर्जी होली फैमिली अस्पताल से निकाला गया यह मार्च विभिन्न सड़कों, गलियों और मुहल्लों से होते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम तक गया। इस मार्च में शामिल सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व बिहार के मंत्री नितिन नवीन, संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया और अरुण कुमार सिन्हा कर रहे थे। 

‎इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथ में कांग्रेस और राजद के विरोध में नारे लिखे पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं के अपमान को लेकर राजद और कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी की।  ‎इस दौरान जैसे ही भाजपा का मार्च कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के समीप पहुंचा, तभी कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में कई भाजपा के कार्यकर्ता घायल हो गए। ‎मंत्री नितिन नवीन ने राजद और कांग्रेस के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा। ‎
विज्ञापन


किसी भी मां का अपमान बिहार नहीं सहेगा
‎इस मौके पर संजय सरावगी ने कहा कि किसी भी मां का अपमान बिहार नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में दिन-रात समर्पित हैं। उन पर अमर्यादित और घृणित टिप्पणी राजद-कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है। महागठबंधन की सोच इतनी नीचे गिर चुकी है कि वे प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माताजी के लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।  ‎यह केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि हर भारतीय मां और महिला के सम्मान पर हमला है। मिथिला की मर्यादा और संस्कृति को बदनाम करने का प्रयास करने वाली राजद-कांग्रेस को मिथिलावासी कभी माफ नहीं करेंगे। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमलोगों पर पथराव किया
‎इधर, विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि किसी भी माँ का अपमान, कांग्रेस का अभिमान ही सकता है, लेकिन बिहार के लोग महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं सहेंगे। किसी की भी मां, माँ ही होती है।  ‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माताजी पर घृणित टिप्पणी के विरोध में आज मौन प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर सदाकत आश्रम के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। पहले पीएम की माता को गाली और फिर प्रदर्शनकारियों पर पथराव अब कांग्रेस की नीति बन गई है।  ‎इस प्रदर्शन में अमृता भूषण राठौड़, अनामिका पासवान, संजय गुप्ता, भीम साहू, रूप नारायण मेहता, मुकेश यादव, शशि बल्दियार सहित प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें