बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों पर खुलासा किया है। मेरी पत्नी से जो विवाद चल रहा है, वह सारी बातें कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मामला चल रहा है, जो तय होगा, वहीं मेरे लिए मान्य होगा। पांच अक्टूबर को जब वह लखनऊ स्थित मेरे आवास पर आईं तो उससे पहले भी तो वह दो महीने, तीन या छह महीने के दौरान आ सकती थीं। मुझे संपर्क कर कसती थीं। लेकिन, उन्होंने चुनाव के वक्त ऐसा किया। एक ओर चुनाव आयोग बिहार चुनाव की घोषणा करता है, उसी समय इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।
'अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी'
बता दें कि पांच अक्टूबर को पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह उनके घर पहुंचीं थी और फूट-फूटकर रो पड़ीं। वायरल वीडियो में वो पति से इंसाफ की गुहार लगाती नजर आईं। ज्योति ने कहा कि वो सात साल से मानसिक यातना झेल रही हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव में पवन का हर कदम पर साथ दिया था। लोगों से उनके लिए वोट मांगे, लेकिन अब मुझे ही अपमानित किया जा रहा है। मुझे उनके घर से बेदखल कर दिया गया। यूपी पुलिस से मेरा अपमान कराया गया। यह अपमान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर बहू और पत्नी का है। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।