फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: वोटर अधिकार यात्रा का आरा में विरोध, राहुल गांधी को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा

Sat, 30 Aug 2025 02:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले में सियासी घमासान जारी है। आरा में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने वोटर अधिकार यात्रा का विरोध किया। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
राहुल गांधी को काला झंडा दिखते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में वोट अधिकार यात्रा को लेकर सियासत जारी है। शनिवार दोपहर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आरा में इस यात्रा का विरोध किया। इतना ही नहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए और उनका जमकर विरोध किया। हालांकिविरोध कर रहे युवाओं में से कई से राहुल गांधी ने खुद जाकर बातचीत की और उनसे जानने की कोशिश की कि उनका गुस्सा किस बात पर है? भाजयुमो के कार्यकर्ता पीएम मोदी को अपशब्द करने के मामले पर वह लोग विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव की एंट्री, कहा- 'घपला तिकड़ी' मिलकर वोट डकैती कर रही है

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप
काला झंडा दिखाने वालों में विभु जैन, जिला उपाध्यक्ष हर्ष राज मंगलम, जिला महामंत्री आदित्य सिंह, महाराणा प्रताप और विकास तिवारी (जिला मंत्री) शामिल रहे। इन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जो कि भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Seat Ka Samikaran: बाहुबल की लड़ाई में गोलियों से भूने गए यहां के एक विधायक, ऐसा है गोविंदगंज का चुनावी इतिहास

राहुल गांधी ने ली स्थिति की जानकारी
विरोध के बीच राहुल गांधी ने सड़क किनारे खड़े होकर कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक बात की। राहुल ने पूछा कि आप लोग विरोध क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष साफ तौर पर रखा। इस पूरे घटनाक्रम की एक्सक्लुसिव तस्वीरें समाचार एजेंसी ANI के पास मौजूद हैं, जिसमें राहुल गांधी को विरोध कर रहे युवाओं से बात करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें