फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विजय सिन्हा बोले- जंगलराज के युवराज दूसरों को बदनाम कर रहे हैं, प्रशासन ने मांगा दो EPIC नंबर पर जवाब

Sun, 10 Aug 2025 09:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar SIR: बिहार में मतदाता सूची पारूप पर सियासत जारी है। दो EPIC नंबर को लेकर उठाए गए तेजस्वी यादव के सवालों का उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या बातें कहीं...
विज्ञापन
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर होने का आरोप लगाया था। उनसे लखीसराय और बांकीपुर में एक ही नाम से दो जगह वोटर लिस्ट होने पर सवाल उठाया था। साथ ही उनसे इस्तीफा देने की भी मांग की थी। अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उनके सवालों का जवाब तो दिया ही साथ ही नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगने की नसीहत भी दे दी। विजय सिन्हा ने रविवार दोपहर प्रेस वार्ता कर कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठ हैं। यह दुखद है कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अपनी भाषा से राजनीति को कलंकित करता है। यह उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। पूरे तथ्य सामने आने चाहिए। बिहार और देश की जनता जानती है कि 'जंगलराज के युवराज' किस तरह दूसरों को बदनाम करने का खेल खेलते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और ऐसे झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए।"
विज्ञापन




मैंने केवल लखीसराय से ही SIR फॉर्म भरा है
विजय सिन्हा ने कहा कि पहले मेरा और मेरे पूरे परिवार का नाम पटना में सूचीबद्ध था। अप्रैल 2024 में मैंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जुड़वाने के लिए आवेदन किया। साथ ही, पटना से नाम हटाने के लिए भी फॉर्म भरा। मेरे पास इसका प्रमाण है। किसी कारणवश मेरा नाम वहां से हट नहीं पाया, इसलिए मैंने बीएलओ को फोन किया और एक लिखित आवेदन भी दिया तथा उसकी रसीद भी ली। मेरे पास दोनों दस्तावेज हैं। मेरा डिलीशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया। मैं केवल एक ही जगह से वोट करता हूं। पिछली बार भी मैंने लखीसराय से ही मतदान किया था। मैंने केवल लखीसराय से ही SIR फॉर्म भरा है। मैं उम्र संशोधन के लिए फॉर्म भी पहले ही भर चुका हूं। अब विपक्ष मुझे बदनाम करने की साजिश रच रही है। 

भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान नहीं करती है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधन की प्रक्रिया अभी चुनाव आयोग द्वारा की जा रही है। इस प्रक्रिया में कई लोगों के नाम काटे गए हैं। उन्होंने साफ कहा चुनाव आयोग की गलती तब मानी जाती जब वह सुधार प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं देता। अभी तो फाइनल प्रारूप प्रकाशन नहीं हुआ है। मेरा नाम काटने की प्रक्रिया में है। चुनाव आयोग द्वारा एक महीने का संशोधन के लिए इसीलिए समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान नहीं करती। जो दूसरों को कलंकित करने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे उन्हें कुछ लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव फ्रॉडिज्म कर लोगों को बरगलाते हैं। उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने दुख जताते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अपनी भाषा से किस तरह से खुद को कलंकित करता है और राजनीति को लज्जित करता है, वह शोभा नहीं देता। पूरे तथ्य की जानकारी पता करनी चाहिए। हल्की राजनीति से राजनीति की विश्वसनीयता गिरती है।

विज्ञापन


बांकीपुर निर्वाचन पदाधिकारी ने डिप्टी सीएम से मांगा जवाब
इधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से प्रशासन ने जवाब मांग लिया है। बांकीपुर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने दो EPIC नंबरों के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी किया और उनसे 14 अगस्त शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें