Bihar Election: सीपीआई नेता डी. राजा ने तंज कसते हुए कहा कि जब से ये सरकार सत्ता में आई है, तब से अगर कोई भी इनकी आलोचन कर दे तो उसे ये नक्सली और माओवादी घोषित कर देते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीपीआई नेता डी. राजा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री संविधान के प्रति कुछ सम्मान बनाए रखें। वही संविधान जो नागरिकों को कुछ मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है, जैसे सरकार से सवाल पूछने का अधिकार, नीतियों की आलोचना करने का अधिकार। सरकार खुद भारत के संविधान के लिए खतरा क्यों बन रही है?
विज्ञापन
सीपीआई नेता डी. राजा ने आगे तंज कसते हुए कहा कि जब से ये सरकार सत्ता में आई है, तब से अगर कोई भी इनकी आलोचन कर दे तो उसे ये नक्सली और माओवादी घोषित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को ये स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी भारत के संविधान के प्रति आस्था है।
उन्होंने आगे कहा कि दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी और उनके काम करने के तरीके की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इस देश में पहले लोगों को लगता था कि आरएसएस अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी का समर्थन करता है, लेकिन अब लोगों को पूरा यकीन हो गया है कि आरएसएस सीधे तौर पर बीजेपी से जुड़ा हुआ है। इस पर सार्वजनिक रूप से बहस चल रही है और राहुल गांधी भी इस बहस में भाग ले रहे हैं।