फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: रोहतास में राजनाथ सिंह बोले- जाति-धर्म के आधार पर समाज में मतभेद पैदा कर रही है कांग्रेस

Sat, 08 Nov 2025 02:51 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar Assembly Elections: दूसरे चरण की चरण पर चुनाव प्रचार जारी है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NDA प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने रोहतास पहुंचे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा कहीं...
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को रोहतास जिले के दिनारा में एक जनसभा को संबोधित किया। सर्वप्रथम मंच पर एनडीए नेताओं की तरफ से मिले सम्मान को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह हमारे भारत की परंपरा व शिष्टाचार है और उन्होंने भी शीश झुकाकर मौजूद लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाषण के शुरुआत में रक्षा मंत्री ने एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह की तारीफ की। कहा कि भगवान ने इन्हें अच्छी कद-काठी दी है, अच्छा बोलते हैं और काफी विनम्र भी हैं। जनप्रतिनिधि ऐसा हीं होना चाहिए, जो विनम्र व शालीन हो। लेकिन अगर कोई जुर्म व अत्याचार करता है तो उससे लड़ने की ताकत भी होनी चाहिए। जिसके लिए एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह पूरी तरह सक्षम हैं।

विज्ञापन


वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना
राजनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों के वोट की चोरी हुई है? जिसके जवाब में लोगों ने ऊंचे स्वर में नहीं बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोलते हैं कि बिहार में वोट की चोरी हो गई है। अगर राहुल गांधी को लगता है कि बिहार में वोट चोरी हो रहे हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग में शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती? उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल सच बोलकर हीं सार्थक राजनीति की जा सकती है। मुद्दों के अभाव में जनता से झूठ बोलकर गुमराह करना गलत है।

सरकारी नौकरी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा 
राजनाथ सिंह ने कहा कि महागठबंधन के लोग जनता से झूठ बोलकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि हर घर में एक सरकारी नौकरी देना संभव है क्या? उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी सरकार में आये यह असंभव है। हां, इतनी गारंटी हम दे सकते हैं कि नौकरी के साथ-साथ बाकी हाथों को हम रोजगार देंगे। हमारी सोच है कि जो काम करने की योग्यता एवं सोच रखते हैं, उन्हें काम करने का अवसर मिलना चाहिए और इसी आधार पर हमने तय किया है कि हर नौजवान को काम या रोजगार मिले। उन्होंने आगे कहा कि हम किसी भी प्रकार का प्रलोभन देकर आपका समर्थन हासिल करना नहीं चाहते।
विज्ञापन

Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनावों में किसे मिला मगध प्रमंडल का साथ? जानें यहां की चर्चित सीटें और समीकरण

एनडीए में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व 
रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलता है। प्रधानमंत्री खुद पिछड़े समाज से एवं राष्ट्रपति आदिवासी समाज से आती हैं और अन्य वर्गों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं होता है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर लोगों के बीच मतभेद पैदा कर कामयाबी हासिल करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज में विभाजन पैदा कर रही है जिससे लोगों के बीच फसाद का माहौल बनता है। वहीं राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा को लेकर भी अपना बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत किसी को उकसाता नहीं है।  लेकिन अगर कोई हमें उकसाएगा, तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह की फिसली जुबान 
वहीं भाषण के दौरान एक बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जुबान भी फिसल गई। झूठ बोलकर जनता का समर्थन हासिल करने वाली पार्टियों में राजद एवं कांग्रेस के साथ-साथ राजनाथ सिंह ने जदयू का भी नाम ले लिया। हालांकि उनके हाव-भाव से यह जाहिर हुआ कि जदयू का नाम उनकी जुबान पर गलती से आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद राजनीतिक विश्लेषक यह मानते हैं कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें