फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी लगाया पर बड़ा आरोप, कहा- वह देश में अराजकता फैलाने की कोशिश रहे

Wed, 05 Nov 2025 03:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Vidhan Sabha Election: बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में स्पष्ट रूप से एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है। दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन दो-तिहाई बहुमत से बिहार में अगली सरकार बनाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मंच भाषण देते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका में चुनावी सभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि, उन्होंने सशस्त्र बलों में आरक्षण की मांग की है। बिहार के जमुई जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि राहुल जी को क्या हो गया है? वे रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। वह देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी सेनाएं इन सब चीजों से ऊपर हैं। रक्षा मंत्री ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के हालिया मछली पकड़ने के प्रयास पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के पास अब कोई चारा नहीं बचा है, इसलिए उन्हें तालाब में कूदना पड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई प्रतिघाती कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की।

विज्ञापन


'भारत किसी को उकसाता नहीं है'
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है, बंद नहीं किया गया। अगर आतंकवादी फिर से भारत पर हमला करने की कोशिश करेंगे, तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। भारत किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर कोई हमें उकसाएगा तो हम उसे बख्शेंगे नहीं।
Bihar Election : वोट देने से रोकने वाले वीडियो पर बोले ललन सिंह- पूरा वीडियो तो सुन लेते, सब समझ में आ जाता
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए कभी भेदभाव नहीं करता
रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल में लोगों को डराया-धमकाया जाता था। कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा कि सीमा क्षेत्रों में बेहतर सड़कें बनें। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। राज्य में पहले चरण के मतदान से पहले एनडीए के पक्ष में स्पष्ट लहर है। हम दो-तिहाई बहुमत से अगली सरकार बनाएंगे। एनडीए कभी जाति, धर्म या मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं करता और गठबंधन का उद्देश्य केवल विकसित बिहार बनाना है। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने लोगों को धमकाया और कभी भी बिहार के विकास के लिए काम नहीं किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें