फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: महागठबंधन के लिए वोट मांगने बेगूसराय पहुंचीं प्रियंका गांधी, कहा- भाजपा आपका हक छीनना चाहती है

Sat, 01 Nov 2025 02:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Assembly Election: खराब मौसम के कारण प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से बेगूसराय नहीं पहुंच पायीं। वह सड़क मार्ग से यहां पहुंचीं। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि मैं बेगूसराय वासियों और बिहार की धरती को नमन करती हूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में बहन-बेटियों को आगे बढ़ाने का काम क्यों नहीं हो रहा है। महात्मा गांधी ने ही यहां से संविधान के लिए लड़ाई शुरू की। लेकिन, आज संविधान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। 20 साल से यहां जो सरकार है, वह आपका हक छीनना चाहती है। संविधान ने आपको वोट करने का अधिकार दिया है। इसका मतलब यह है कि आप इस देश के नागरिक हो। सबका आधार यही है कि आप वोट देते हैं। लेकिन, इसे कमजोर करने का काम नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने किया है। बिहार में 20 साल से एनडीए की सरकार है। लेकिन, आपको कमजोर करने की साजिश की गई। आपको बांटने की साजिश की गई। जाति और धर्म के नाम पर आपको लड़वाया। आपका ध्यान भटकाने के लिए रोज अलग-अलग मुद्दा उठाया गया। 
विज्ञापन


बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए
प्रियंका गांधी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। आपको सारे अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। इस कारण आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। एक बड़ी साजिश रची जा रही है। बिहार में नौकरियां नहीं मिलती है। रोजगार नहीं मिलने के कारण यहां के लोग देश भर में पलायन कर रहे हैं। केरल से लेकर कश्मीर तक बिहार से पलायन कर लोग मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप अब खेती-किसानी से भी नहीं कमा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। सारी संपत्ति अदाणी और अंबानी को बेच रहे हैं। देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। सारी कंपनियों को पीएम मोदी ने अपने दो दोस्तों को पकड़ा दिया है। 

Bihar Election: खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर पाए तेजस्वी, फोन पर जनता से बोले- नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकिए

सीएम नीतीश के खिलाफ साजिश कर रहे भाजपा वाले
प्रियंका गांधी ने कहा कि एनडीए सरकार के बड़े-बड़े नेता मंच पर आकर कहते हैं हमलोग एक करोड़ रोजगार देंगे। लेकिन, आप यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि 20 साल में रोजगार क्यों नहीं दिया। अब इनके पास कुछ नहीं बचा है। सिर्फ बड़े-बड़े वादे करेंगे। पोस्टर के लिए प्रचार करेंगे। कहेंगे कि आपका जीवन बदल गया है। लेकिन, आप बताइए इस महंगाई में क्या बदला है। महंगाई बढ़ गई है। आप खिलाएंगे क्या? बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ चुके हैं। वह आज भी सुरक्षित नहीं हैं। एनडीए सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। वह आप भी डरी हुई है। पीएम मोदी कहते हैं इस बार डबल इंजन की सरकार को जीत दिलाइए लेकिन वह झूठ बोल रहे हैं। सिंगल इंजन की सरकार है। सीएम नीतीश कुमार की भी वह नहीं सुनते हैं। सारे फैसले दिल्ली से लिए जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। वह लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। इसलिए आपको बदलाव लाना पड़ेगा। एक नया बिहार बनाने के लिए महागठबंधन की सरकार बनानी होगी। सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। 200 यूनिट बिजली दी जाएगी। यह लोग वोट चोरी कर रहे हैं। आपको इनसे बिहार को मुक्ति दिलानी है। अब आपको भटकाना नहीं है। महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर बिहार के बदलाव की शुरुआत करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें