फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: रोहतास में दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारी गई, दोनों गंभीर; आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 01 Nov 2025 02:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar Crime:  आरोप है कि नीतीश पांडे ने अचानक प्रशांत पर गोली चला दी। बताया गया कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। उसी विवाद को लेकर आज यह हमला हुआ।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम नगर निगम क्षेत्र के लंबेदार सट्टेदार मोहल्ले में शनिवार दोपहर दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान भावाडीह गांव निवासी प्रशांत पाठक, पिता दिनेश्वर पाठक, तथा कंपनी सराय निवासी रिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार और नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

सामने आते ही चला दी गोली

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सौरभ तिवारी ने बताया कि शनिवार को वे सभी दोस्त कुम्हऊ गांव से सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान लंबेदार सट्टेदार गेट के पास फजलगंज निवासी नीतीश पांडे, विशाल पासवान और शुभम मिश्रा वहां पहुंचे। आरोप है कि नीतीश पांडे ने अचानक प्रशांत पर गोली चला दी। बताया गया कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। उसी विवाद को लेकर आज यह हमला हुआ।

पढे़ं: नालंदा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

एक वाहन जब्त, छापेमारी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा और घटनास्थल से एक वाहन जब्त किया है। डीएसपी ने कहा कि सभी आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें