फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: पटना में पीएम मोदी का रोड शो कब होगा? धर्मेंद्र प्रधान के साथ भाजपा नेता कर रहे है तैयारी

Sun, 26 Oct 2025 05:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पीएम नरेंद्र मोदी पहले चरण के मतदान से पहले पटना में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता पटना में ही कैंप कर रहे हैं। आज बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सड़क पर उतरे और पीएम के कार्यक्रम का जायजा लिया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के रोड शो से पहले स्थल निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे। दो नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए पीएम पटना आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। रविवार दोपहर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन, भाजपा नेता  ऋतुराज सिन्हा, दीपक प्रकाश और संजय मयुख मौजूद थे।
विज्ञापन


बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने रोड शो के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, जनसुविधाओं और अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थानीय प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें