फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मंत्री बोले- पीएम मोदी की मां के अपमान का बदला चुन-चुन कर लेंगे, राहुल-तेजस्वी को देंगे जवाब

Wed, 03 Sep 2025 01:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए घटक दलों के महिला मोर्चा ने मां को गाली दिए जाने के खिलाफ चार सितंबर को बिहार बंद करने का निर्णय लिया है। यह बंद सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जिससे आम लोगों को भी परेशानी न हो। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी की मां के अपमान पर कांग्रेस पर बोला हमला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के राजस्व मंत्री संजय सरावगी बुधवार को गया पहुंचे, जहां वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का अपमान किया गया है, उसका बदला हम चुन-चुन कर लेंगे। देश और बिहार के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे वह ईवीएम से बदला लेने की बात हो या किसी और तरीके से। जानकी माता और बिहार की धरती पर, प्रधानमंत्री की माता जिनका अब इस दुनिया में नहीं है, उनका अपमान किया गया है। मैं वहां से विधायक हूं और बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक महिला गठबंधन द्वारा चार सितंबर आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया है। इसका संदेश यह है कि बिहार की महिलाएं और लोग इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री ने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जब भी जहां भी मौका मिलेगा, हम राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को चुन-चुन कर जवाब देंगे।

यह घटना बिहार को कलंकित करने वाली है

विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद चार सितंबर की सुबह सात बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। इस बात की घोषण बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह घटना बिहार को कलंकित करने वाली है। उन्होंने कहा कि मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है। मां अपने कोख में नौ महीने बच्चे को रखती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई राजनीतिक मंच से मां को भद्दी भद्दी गालियां दी जा सकती हैं? जो हमें भगवान की तरह पाल-पोस कर बड़ा करती हैं, क्या कोई उसी माँ को गाली देने के विषय में सोच सकता है? बिहार को इस घटना ने शर्मसार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें