फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: नामांकन का समय निकलने पर विधायक रेखा देवी लौटीं वापस, SDM ने कहा- 'मैडम, टूडे टाइम इज ओवर'

Tue, 14 Oct 2025 07:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: रेखा देवी दोपहर करीब 2:45 बजे नामांकन के लिए मसौढ़ी अनुमंडल कार्यालय पहुंची थीं। समर्थक पहले से ही वहां मौजूद थे, लेकिन प्रस्तावक के आने में देरी होती रही। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद नामांकन प्रक्रिया नहीं हो सकी।
विज्ञापन
वापस लौटीं विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के मसौढ़ी में मंगलवार को एक रोचक दृश्य देखने को मिला। राजद की वर्तमान विधायक एवं प्रत्याशी रेखा देवी नामांकन करने अनुमंडल कार्यालय पहुंचीं, लेकिन प्रस्तावक समय पर नहीं आने के कारण वे नामांकन नहीं कर सकीं और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

मसौढ़ी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अभिषेक कुमार ने जैसे ही घड़ी में 3:01 बजे का समय होते देखा, उन्होंने रेखा देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैडम टूडे टाइम इस ओवर' इसके बाद रेखा देवी बिना कुछ कहे कार्यालय कक्ष से बाहर निकल गईं। उनके समर्थक “रेखा देवी जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे।

जानकारी के अनुसार, रेखा देवी दोपहर करीब 2:45 बजे नामांकन के लिए मसौढ़ी अनुमंडल कार्यालय पहुंची थीं। समर्थक पहले से ही वहां मौजूद थे, लेकिन प्रस्तावक के आने में देरी होती रही। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद नामांकन प्रक्रिया नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पढे़ं: बेगूसराय में टिकट बंटवारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, गिरिराज सिंह की अनदेखी के चर्चे

इस घटना को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि रेखा देवी के प्रस्तावक मंगलवार को समय पर नहीं पहुंचे, और समय सीमा पार हो जाने के कारण उन्हें नामांकन की अनुमति नहीं दी जा सकी। इसके बाद रेखा देवी नाराज दिखीं। उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की और सुरक्षा कर्मियों के साथ अपनी गाड़ी में बैठकर चली गईं।

सुबह से ही रेखा देवी के आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी। समर्थक राजद का झंडा लेकर उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। रेखा देवी से घटना पर प्रतिक्रिया जानने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अब रेखा देवी बुधवार को मसौढ़ी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करेंगी। यह घटना स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें