फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: पटना की इस सीट के विधायक ने किया चुनाव नहीं लड़ने का एलान, भाजपा ने मंत्री को दिया यहां का ऑफर

Mon, 13 Oct 2025 10:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: भाजपा विधायक ने कुम्हरार विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ने की घोषण के साथ कहा कि पिछले 25 वर्षों से आप सभी ने जो विश्वास और सहयोग दिया उसका में सदा आभारी बना रहूंगा। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। यह विधायक हैं पटना जिले के कुम्हरार विधानसभा सीट से लगातार चार बार जीत हासिल करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिन्हा। उन्होंने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मैं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लडूंगा लेकिन संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा। 

विज्ञापन


इधर, वर्तमान विधायक अरुण कुमार सिन्हा के इस एलान के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो चुनाव समिति की बैठक में उनके नाम कटने की बात पर चर्चा हुई थी। कारण उनकी उम्र सीमा थी। इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय के नाम की चर्चा चल रही है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भाजपा के सिर्फ नेतृत्व ने मंगल पांडे को इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कुम्हरार और सीवान सदर से चुनाव लड़ने का ऑफर भी दिया है। फिलहाल वह विधान परिषद सदस्य हैं। इस बार खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में मंगल पांडेय की अच्छी पकड़ मानी जा रही है। 
Bihar Election 2025 Live: आज दिल्ली में राहुल-तेजस्वी की मीटिंग, NDA में सीटों का हुआ बंटवारा; पढ़ें हर अपडेट
विज्ञापन


इस विधानसभा में अगड़ी जातियों में पार्टी की अच्छी पकड़
बता दें कि कुम्हरार विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की पारंपरिक सीटों में से एक है। जातीय गणना से पहले कायस्थ बहुल माने जाने वाली इस सीट पर 2010, 2015 और 2020 में अरुण सिन्हा विधायक बने। 427427 आबादी वाली इस विधानसभा में अगड़ी जातियों में पार्टी की अच्छी पकड़ है। विपक्षी दलों ने इस सीट पर कभी-कभी दांव लगाया है, लेकिन कभी मजबूत चुनौती नहीं पेश की है कि भाजपा पकड़ को तोड़ सके।
विज्ञापन


जानिए, कुम्हरार सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनाव का परिणाम

वर्ष विजेता उम्मीदवार पार्टी मिले वोट निकटतम प्रतिद्वंदी पार्टी मिले वोट जीत का अंतर वोट प्रतिशत (≈)
2020 अरुण कुमार सिन्हा भाजपा 81,400 धरमेंद्र कुमार राजद 54,937 26,463 54%
2015 अरुण कुमार सिन्हा भाजपा 87,792 अक़ील हैदर कांग्रेस 50,517 37,275 56.25%
2010 अरुण कुमार सिन्हा भाजपा 83,425 मोहम्मद कमल परवेज लोजपा 15,617 67,808 72.04%


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें