फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : जदयू ने कई उम्मीदवारों को दिया सिंबल, राजकुमार सिंह के साथ जानिए किस नाम की हो रही चर्चा

Tue, 14 Oct 2025 10:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election : भाजपा ने आज 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन जनता दल यूनाइटेड ने अभी तक सूची जारी नहीं की है। ये अलग बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 
 आज कई उम्मीदवारों को सिंबल दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजकुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने आज 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड में अब तक इस बात का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कई उम्मीदवारों को सिंबल दिया है। उन उम्मीदवारों में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में रामानंद मंडल और मुंगेर जिले के जमालपुर में नचिकेता मंडल शामिल हैं। इसके अलावे बेगूसराय जिले के मटिहानी विधान सभा के लिए सिटिंग विधायक राजकुमार सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। इसके अलावे नालंदा जिले के राजगीर से कौशल किशोर को मौका दिया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों पर भी पार्टी ने जताया भरोसा 
जनता दल यूनाइटेड ने हसनपुर से राजकुमार राय को सिंबल दिया है, जबकि हसनपुर से राजकुमार राय पर पार्टी ने भरोसा जताया है। बरौली से मंजीत सिंह को जदयू का उम्मीदवार बनाया गया है। बेलदौर से पण सिंह पटेल, मसौढ़ी से अरुण मांझी, पटना फुलवारी शरीफ से श्याम रजक, गायघाट से कोमल सिंह, कुचायकोट से अमरेन्द्र पांडे, मांझी से रंधीर सिंह, हथुआ से रामसेवक सिंह और आलम नगर से नरेन्द्र नारायण को पार्टी ने जदयू का सिंबल दिया है। हालांकि पूरी सूची की घोषणा का इंतजार अब तक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें