फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत, दूध लेकर लौटते समय हुआ हादसा

Thu, 25 Sep 2025 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar: मृतका के दामाद संजय सिंह ने बताया कि हादसा उसी समय हुआ जब वह दूध लेकर लौट रही थीं। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रेल थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के आरा-सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिव कुमारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतका हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी किशुन सिंह की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, शिव कुमारी देवी रोजाना की तरह सुबह दूध लेने स्टेशन गई थीं। वापस लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते हुए अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन


पढ़ें:  सड़क दुर्घटना में घायल बीएसएपी जवान मदन कुमार का निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मृतका के दामाद संजय सिंह ने बताया कि हादसा उसी समय हुआ जब वह दूध लेकर लौट रही थीं। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रेल थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजन बुरी तरह से दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें