बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार की ओर से लगातार अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार शाम को गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने आईपीएस और बीपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इनमें सबसे खास नाम गया के एसएसपी रह चुके आदित्य कुमार का है।
बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारी और बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के उप सचिव एमएस रिजवानी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द अपने नवपदास्थापन पर योगदान करें। आइए जानते हैं किस अधिकारी को कहां की मिली नई जिम्मेदारी...
विज्ञापन
2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्कर आनंद को जलालपुर में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा बनाया गया है। वह इससे पहले पटना में विशेष शाखा का पुलिस अधीक्षक (बी.) के पद पर तैनात थे। वहीं अपने पदास्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, (एएनटीएफ) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आदित्य कुमार एक दिन पहले निलंबन मुक्त हुए थे। उन्हें अक्टूबर 2022 में तीन साल के लिए निलंबित कियाग गया था। जब वह गया के एसएसपी थे तब उनपर अवैध शराब से जुड़े एक मामले में उनपर फतेहपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। उसके बाद सस्पेंड कर दिया गया था। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 3 अक्टूबर 2025 से आदित्य कुमार निलंबनमुक्त रहेंगे। उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान देने को कहा गया था। दो दिन बाद ही उनका पदस्थापन कर दिया गया। हालांकि, उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी।
मनीष कुमार बने अरवल के एसपी
इधर, गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में अरवल के पुलिस अधीक्षक 2012 के डॉ. इनामूल हक मेंगनू को पटना रेल पुलिस का अधीक्षक बनाया गया है। उनकी जनग 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार अरवल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं पटना रेल के पुलिस अधीक्षक अमृतेंदु शेखर ठाकुर को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
दो डीएसपी को भी मिली यह जिम्मेदारी
इनमें 2005 बैच के रंजन कुमार को पटना में विशेष शाखा का पुलिस अधीक्षक (बी.) बनाया गया है। वह जमालपुर में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में समादेष्टा के पद पर तैनात थे। वहीं पुलिस मुख्यालय में अपने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2016 बैच के डॉ. शंकर कुमार झा को विशेष शाखा पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद तैनात किया गया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि दोनों अधिकारी जल्द से अपने नए पदस्थापन पर योगदान करें।