फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश ने नालंदावासियों को दी 1242 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, जीविका दीदियों से यह बातें कही

Sun, 05 Oct 2025 06:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: राजगीर के स्थानीय लोगों ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिये 125 यूनिट बिजली फ्री करने से हमलोगों को काफी फायदा हो रहा है। इससे होने वाली बचत राशि का उपयोग हमलोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला के राजगीर स्टेट गेस्ट हाऊस मैदान परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 1242 करोड़ रुपये लागत की कुल 48 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विकास के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन


लोगों ने कहा- हमलोग काफी खुश हैं
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर स्टेट गेस्ट हाऊस मैदान परिसर में ही आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर 400 रुपये से 1100 रुपये किया गया है। इसके अलावा गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय सात  हजार रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये, आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय चार हजार रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये, विद्यालय रात्रि प्रहरी का मानदेय पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये, किसान सलाहकारों का मानदेय 13 हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये तथा आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इससे हम सभी लोग काफी खुश हैं।
Bihar Election Update LIVE : एनडीए के सीट बंटवारे में उठापटक, मांझी-कुशवाहा से मिले भाजपा नेता, चिराग दूर-दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


'आप सभी लोग बहुत अच्छा काम कर रही हैं'
इधर, जीविका दीदियों ने उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि आप सभी लोग बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इसी प्रकार पूरी बुलंदी के साथ काम करते रहिए और आगे बढिये। सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप लोग अच्छे से मिल-जुलकर रहें तथा बिहार को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें