फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'मोदी के हनुमान' को मनाने दिल्ली गए चुनावी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, जानिए कहां फंस रहा पेंच

Tue, 07 Oct 2025 05:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ ही है। चिराग पासवान अपने मन मुताबिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने अपनी मांग भाजपा को बता दी है। इसलिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चिराग को मनाने में जुट गया है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ चिराग पासवान। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे का पेंज फंस गया है। कारण हैं पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की चाहत। एनडीए गठबंधन चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 28 सीटें देना चाह रहा है लेकिन चिराग 35 से 40 सीटों से कम पर मानने को तैयार नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार संगठन प्रभारी विनोद तावड़े और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान की पार्टी ने न सिर्फ सीटों की संख्या, बल्कि कुछ विशेष विधानसभा क्षेत्रों की भी मांग की है, जहां पार्टी को बेहतर मौका दिखता है। इसके अलावा, पार्टी चाहती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीती गई पांच सीटों में से प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में दो-दो विधानसभा सीटें लोजपा (रा.) को दी जाएं।

Bihar Election: 'इंडिया गठबंधन में सीएम फेस पर कोई संशय नहीं, सब मिलकर तय करेंगे', डी. राजा ने कही यह बात

इधर, लोजपा (रामविलास) के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि हमारी मांग बिल्कुल जायज है। इस विधानसभा हमारे पांच उम्मीदवार लोकसभा गए। हमारा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहा। 2015 में जब वह भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के साथ चुनाव लड़े थे, तब उसे 243 सीटों वाली विधानसभा में 43 सीटें दी गई थीं। पिछले विधानसभा चुनाव 135 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े थे। इस बार 40 से कम पर कैसे चुनाव लड़ें?

जानिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का पिछले विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन

फरवरी 2005 का विधानसभा चुनाव
  • लड़ी गई सीटें: 178
  • जीती गई सीटें: 29
  • वोट प्रतिशत: 11.10%
अक्टूबर 2005 का विधानसभा चुनाव
  • लड़ी गई सीटें: 203
  • जीती गई सीटें: 10
  • वोट प्रतिशत: 11.63%
2010 का विधानसभा चुनाव
  • लड़ी गई सीटें: 75 (राजद के साथ मिलकर)
  • जीती गई सीटें: 3
  • वोट प्रतिशत (लोजपा): लगभग 6.75%
2015 विधानसभा चुनाव
  • लड़ी गई सीटें: 42
  • जीती गई सीटें: 2
  • वोट प्रतिशत: लगभग 4.8%
2020 विधानसभा चुनाव
  • लड़ी गई सीटें: 137
  • जीती गई सीटें: 1 (मातेश्वर सिंह, मटिहानी)
  • वोट प्रतिशत: लगभग 5.7%
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें