फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'आपको जंगलराज चाहिए या विकास वाला बिहार?', गृह मंत्री अमित शाह ने लालू परिवार पर साधा निशाना

Thu, 30 Oct 2025 07:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: अमित शाह ने जनता से पूछा कि उन्हें लालू का जंगलराज चाहिए या नीतीश-मोदी वाला विकासशील बिहार। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने विकास किया है, जबकि लालू परिवार के शासन में बिहार का विनाश हुआ।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज विधानसभा के खेल मैदान में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। इस दौरान शाह ने पालीगंज से लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार सुनील कुमार यादव और मनेर से लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार यादव के पक्ष में वोट मांगा।

सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के सभी दलों के नेता मौजूद थे। बारिश के बाद भी भीड़ देखकर शाह ने कहा कि पालीगंज के लोगों का जोश बताता है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव बिहार में जंगलराज को रोकने वाला चुनाव है। उन्होंने जनता से पूछा कि उन्हें लालू का जंगलराज चाहिए या नीतीश-मोदी वाला विकासशील बिहार। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षोंव में नीतीश कुमार ने विकास किया है, जबकि लालू परिवार के शासन में बिहार का विनाश हुआ।

विज्ञापन


पढे़ं: 'लालू परिवार बेल पर, जंगलराज की याद दिलाती है RJD', जेपी नड्डा का विपक्ष पर करारा प्रहार

शाह ने कहा कि बिहार की जनता को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। 125 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को जीविका समूह के जरिए 10-10 हजार रुपये की सहायता और वृद्धावस्था पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है।

पालीगंज विधानसभा सीट से 2020 के चुनाव में महागठबंधन के भाकपा (माले) उम्मीदवार संदीप सौरभ ने जीत हासिल की थी। इस बार भी वे मैदान में हैं, जबकि एनडीए ने इस बार लोजपा (रामविलास) से सुनील कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है। अब देखना होगा कि इस बार पालीगंज की सीट पर किसकी जीत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें