उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार दौर पर आ चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। वह पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद दानापुर में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार के दानापुर विधान सभा क्षेत्र की जनता आस्था का सम्मान करने वाली एनडीए सरकार के साथ है।
अपने संबोधन में योगी ने कांग्रेस और राजद पर 'बुर्का' को लेकर एक गंभीर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के नेताओं को बुर्का चाहिए, ताकि बुर्के की आड़ में फर्जी वोटर वोटिंग कर सकें और गरीबों, दलितों व पिछड़े समुदाय के लोगों के वोट पर डकैती डाल सकें।
भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पटना और सहरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को भगवा झंडों और होर्डिंग्स से सजा दिया है। योगी आदित्यनाथ का यह चुनावी दौरा भाजपा के लिए एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लगभग 11:30 बजे पटना पहुंचे, जहां से वे सीधे दानापुर गए और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी का आगमन हमारे लिए गर्व की बात है। रामकृपाल यादव जैसे जमीनी नेता के समर्थन में उनका यहां आना चुनावी माहौल को और मजबूती देगा।
Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा की डील फाइनल, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे; जानिए क्या-क्या मिलने के आसार