फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बवाल, सांसद बोले- राजद समर्थकों ने हमें कुचलने की कोशिश की

Sun, 02 Nov 2025 10:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Buxar Election Updates: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि घटना की शिकायत चुनाव आयोग को भी भेजी गई है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
सांसद मनोज तिवारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर में भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बवाल हो है। मनोज तिवारी पर हमला हुआ। ऐसा दावा उन्होंने खुद किया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डुमरांव में रोड शो के दौरान उन पर हमला किया गया। हमने डुमरांव, बक्सर में रोड शो किया और मैं यह देखकर हैरान रह गया कि कैसे राजद समर्थकों ने हमारे कार्यक्रम में घुसपैठ की। राजद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पहले हमें हूट किया गया, फिर किसी ने हमारी गाड़ी पर राजद का झंडा लगाने की कोशिश की। जब हमने इसका विरोध किया, तो उन्होंने हमें कुचलने की कोशिश की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

Mokama Murder Case: मोकामा मर्डर केस में अब तक अनंत सिंह समेत 80 गिरफ्तार, तनाव के बीच सबूत खंगाल रही CID
विज्ञापन


मोकामा जैसी घटना दुबारा नहीं हो
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि मोकामा जैसी घटना दोबारा न हो, इसलिए हमने अपने ड्राइवरों को गाड़ियां तेजी से निकालने का निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने हमारी गाड़ियों पर डंडों से हमला किया, जिससे हमें वहां से भागना पड़ा। मैं चुनाव आयोग, प्रशासन और महागठबंधन के नेताओं से अपील करता हूं। चुनाव के दौरान ऐसा व्यवहार कैसा है? यह एक खुला अपराध है। हार के डर से राजद वाले ऐसा कृत्य करेंगे यह मैं कभी सोच भी नहीं सकता हूं। उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। मैंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से बात की गई है। उनसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें