फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: PM मोदी को अपशब्द के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में घुसकर तोड़फोड़

Fri, 29 Aug 2025 12:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले ने सियासत गरम कर दी है। भाजपा नेताओं ने पटना में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी कांग्रेस नेताओं से भिड़ंत भी हो गई। 
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने पटना में प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मामले ने सियासत में हलचल मचा दी है। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह पटना में सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने सदाकत आश्रम तक मार्च किया और राहुल गांधी तथा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। भाजपा ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि मंच से प्रधानमंत्री को गाली देना सिर्फ व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला मामला है। इस घटना ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है और सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता कुर्जी मोड़ से सदाकत आश्रम तक पैदल मार्च कर आए। वे राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।
विज्ञापन




इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के अंदर से एनडीए कार्यकर्ताओं पर पथराव शुरू कर दिया। इस बीच एनडीए के कार्यकर्ता भी उग्र हो गए और उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बूझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद एनडीए के कार्यकर्ता वापस चले गए, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के सामने अशोक राजपथ को जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि बिना किसी अपराध के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और प्रदेश मुख्यालय की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रकों के शीशे भी तोड़े गए और भाजपा उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सड़क पर गिरे शैलेश महाजन। - फोटो : सोशल मीडिया।
मंत्री बोले- कांग्रेस के हमले में कई भाजपा नेता घायल हुए
मामले में मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि हमलोगों ने आज पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी ने विरोध में शांतिपूर्ण मार्च निकाला था। पटना के कुर्जी होली फैमिली अस्पताल से निकाला गया यह मार्च विभिन्न सड़कों, गलियों और मुहल्लों से होते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम तक गया। इस मार्च में शामिल सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व बिहार के मंत्री नितिन नवीन, संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया और अरुण कुमार सिन्हा कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथ में कांग्रेस और राजद के विरोध में नारे लिखे पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं के अपमान को लेकर राजद और कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी की।  ‎इस दौरान जैसे ही भाजपा का मार्च कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के समीप पहुंचा, तभी कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में कई भाजपा के कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें