मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार इनाम की घोषणा की
तीन पाकिस्तानी आतंकवादी के नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश किए जाने की जानकारी मिलते ही मोतिहारी पुलिस सचेत हो गई। इसको लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इन आतंकियों के ऊपर 50–50 हजार की इनाम की घोषणा कर दी है। मोतिहारी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी आम नागरिकों से यह अपील की है कि जो भी इन आतंकियों की पहचान और ठिकाना बताएगा उसे 50 हजार का इनाम दिया जायेगा। साथ ही मोतिहारी एसपी ने जिले के सभी थानों को हाइ अलर्ट करते हुए कहा है कि होटल, लॉज और किराए के मकानों में पुलिस एक्टिव मोड में सर्च अभियान चलाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इसमें जनता भी मोतिहारी पुलिस को सहयोग करे।