फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: भाजपा का महागठबंधन पर हमला, कहा- जो सीटों का बंटवारा नहीं कर सकता, वह बिहार क्या चलाएगा

Sun, 19 Oct 2025 05:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग नहीं होने पर सियासी घमासान जारी है। भाजपा इसे मुद्दा बनाकर महागठबंधन पर जमकर हमला बोल रही है। पटना में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
भाजपा के मीडिया सेंटर में मिलन समारोह कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है। कहा कि महागठबंधन बिहार में सत्ता की दुकानदारी चाहता है जबकि एनडीए विकसित राज्य का सपना पूरा करना चाहता है। ‎उन्होंने कहा कि आज इस चुनाव में मतदाताओं के रुझान को देखते हुए जननायक लोक दल पार्टी ने भी भाजपा एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन आज ऐसी स्थिति में है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को दलित समुदाय के लोगों को अपमानित करने की बात सोशल मीडिया में लिखनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि जो गठबंधन आज सीट बंटवारा नहीं कर सकता, वह सरकार क्या चलाएगा? ‎उन्होंने दावा किया कि आज जो माहौल दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है।
Bihar Election: ललन सिंह बोले- 2020 में सीएम नहीं बनना चाहते थे नीतीश कुमार, पीएम मोदी ने आग्रह किया तब मान गए
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुराज के कर्मवीर कुशवाहा भाजपा में हुए शामिल
दरअसल, भाजपा मीडिया सेंटर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता सह वेंडर्स एसोसिएशन के राज्य समन्वयक डॉ. अमित कुमार पासवान, मानस भूमि विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशक सह पूर्व जिला पार्षद अनिता कुमारी और जन सुराज के संस्थापक सदस्य कर्मवीर कुशवाहा आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं मिलन समारोह में जननायक लोक दल पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की। ‎भाजपा में आए सभी लोगों का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में स्वागत किया। ‎इसके अलावा अंबेडकर छात्रावास से आए आशुतोष पासवान, विकास कुमार, राहुल कुमार, टिंकू कुमार, नीतीश कुमार, कृष्णा पासवान, शिबू कुमार, तरुण कुमार और गौतम कुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें