फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'बिहार फिर चुनेगा विकास का रास्ता, एनडीए ही जनता का भरोसा', एमपी के सीएम मोहन यादव बोले

Tue, 04 Nov 2025 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने कहा कि बिहार में विकास और प्रगति की चाह रखने वाली जनता का एकमात्र विकल्प एनडीए सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य में माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।
विज्ञापन
मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन के नेतृत्व में पटना की सड़कों पर एक बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह बाइक रैली चिल्ड्रन पार्क, बोरिंग रोड से प्रारंभ होकर बुद्धा कॉलोनी, सेपारा पुल होते हुए ठाकुर प्रसाद कमेटी हॉल पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और आरती से स्वागत किया। हर चौक-चौराहे पर जनता ने नारे लगाकर रैली का स्वागत किया, जिससे पूरा पटना गूंज उठा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी तथा सांसद शंभवी चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


अपने संबोधन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने कहा कि बिहार में विकास और प्रगति की चाह रखने वाली जनता का एकमात्र विकल्प एनडीए सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य में माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। कोई मुकाबला नहीं कर सकता। बिहार की जनता विकास चाहती है और एनडीए सरकार बिहार को राष्ट्र के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे ले जाने को तैयार है।

पढ़ें; 'न लालू का बेटा सीएम बनेगा, न सोनिया का बेटा पीएम', बेतिया में अमित शाह का बड़ा बयान 
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है। राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जनता जानती है कि आरजेडी–कांग्रेस का शासन मतलब है अराजकता, भ्रष्टाचार और भय। अब बिहार की जनता ‘जंगलराज’ नहीं, बल्कि विकास चाहती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर नितिन नवीन जी ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने पहले भी एनडीए सरकार पर विश्वास जताया है और आगे भी विकास के इस मार्ग में पूरा समर्थन देगी। जनता जानती है कि भाजपा ने जो कहा, वो किया है, और आने वाला समय बांकीपुर के लिए स्वर्णिम विकास का होगा। रैली में चारों ओर जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल, मालाएं, आरती और नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। बांकीपुर में हर गली, हर चौक और हर मोहल्ला नितिन नवीन जी के समर्थन में एकजुट दिखाई दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें