Bihar Election : बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस बात की घोषणा उन्होंने अपना एनआर कटवाने के बाद की। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करेंगे।
बिहार के चर्चित सुपर कॉप आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोमवार को अररिया अनुमंडल कार्यालय से नामांकन के लिए अपना एनआर कटवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे नामांकन करेंगे और अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी भाग्य को आजमाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता से अपील करने आए हैं कि जात-पात धर्म से ऊपर उठकर वैसे प्रत्याशियों को मतदान करें जो उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सके।
पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर सोच में बदलाव लाकर मतदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी हिंद सेना का रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन निर्वाचन विभाग को दिया था, लेकिन सात माह के दौरान रजिस्ट्रेशन पार्टी का नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने पार्टी को आगे मजबूती से लाने के लिए खुद ही चुनाव मैदान में उतरने का मूड बनाया और अररिया और मुंगेर के जमालपुर से चुनाव लड़ने को सोची। उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए वह चुनाव में कैंपेन करने का काम करेगा। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अररिया जिला का सेवा किया है और अब प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में आए हैं।